Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपाल: दिल्ली बैठक पर उमंग सिंघार का बड़ा बयान, संगठन और विधानसभा...

भोपाल: दिल्ली बैठक पर उमंग सिंघार का बड़ा बयान, संगठन और विधानसभा लाइव पर सरकार को घेरा

उमंग सिंघार का बयान

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ दिल्ली में आयोजित मध्य प्रदेश कांग्रेस की बैठक को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान मध्य प्रदेश को लेकर पूरी तरह अलर्ट है और प्रदेश में पार्टी के कामकाज की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे संगठन का गठन तेजी से पूरा होगा, वैसे-वैसे कांग्रेस चुनावी तैयारियों में और मजबूत होगी।

संगठन निर्माण पर जोर

उमंग सिंघार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में सभी नेता एकजुट होकर काम कर रहे हैं। संगठन को मजबूत करना इस समय पार्टी की प्राथमिकता है, ताकि आने वाले चुनावों में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जा सके।

यूजीसी के नए नियमों पर सरकार को घेरा

यूजीसी के नए नियमों को लेकर मचे बवाल पर उन्होंने कहा कि देश में कई अलग-अलग वर्ग हैं और सरकार को कानून बनाते समय सभी वर्गों की राय को महत्व देना चाहिए। सरकार अक्सर संवाद और चौपाल की बात करती है, लेकिन कानून बनाते समय सभी की सहमति क्यों नहीं ली जाती, यह बड़ा सवाल है।

विधानसभा सत्र की लाइव कार्यवाही की मांग

आगामी बजट सत्र से पहले सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने एक बार फिर मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को लाइव दिखाने की मांग उठाई है। उमंग सिंघार ने कहा कि छोटे-छोटे राज्य विधानसभा की कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट करते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार इससे क्यों डरती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदन में जनता के मुद्दे उठाती है, अगर यह सब लाइव दिखाया जाए तो बाहर विरोध-प्रदर्शन की जरूरत ही नहीं पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट