P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउमरिया: गणतंत्र दिवस पर सरकारी स्कूल में शर्मनाक घटना, बच्चियों की सुरक्षा...

उमरिया: गणतंत्र दिवस पर सरकारी स्कूल में शर्मनाक घटना, बच्चियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

उमरिया सरकारी स्कूल में बच्चियों की सुरक्षा का मामला

उमरिया/केजी पांडेय/खबर डिजिटल/ जिले के पिपरिया क्षेत्र में स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के दिन एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व स्कूल परिसर में घुस आए और बच्चियों के चेंजिंग रूम में उनकी तस्वीरें खींचने का प्रयास किया।

विरोध करने पर स्कूल स्टाफ से मारपीट

जब विद्यालय स्टाफ की नजर आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी और उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपी आक्रामक हो गए। आरोपियों ने शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बच्चियां भयभीत हो गईं और पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद विद्यालय स्टाफ ने उमरिया कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पुनु कोल और उसके एक साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

अभिभावकों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग

इस घटना के बाद स्कूल स्टाफ डरा-सहमा है, वहीं अभिभावकों में भारी रोष देखा जा रहा है। अभिभावकों ने स्कूल परिसर में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट