P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन: ओलावृष्टि से तबाह फसल बनी मौत की वजह, किसान ने दी...

उज्जैन: ओलावृष्टि से तबाह फसल बनी मौत की वजह, किसान ने दी जान, क्षेत्र में शोक की लहर

फसल नुकसान और आर्थिक तंगी ने छीनी किसान की जिंदगी

उज्जैन/ कमलेश जाट‌वा/ खबर डिजिटल/ तराना तहसील के खेड़ा जमुन्या गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां फसल बर्बाद होने से मानसिक रूप से परेशान एक किसान ने खेत पर जाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटे का माहौल है।

लंबे समय से तनाव में था किसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किसान बीते कई दिनों से फसल खराब होने के कारण गहरे मानसिक तनाव में था। हाल ही में हुई ओलावृष्टि से उसकी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति और अधिक बिगड़ गई। किसान ने एक दिन पहले ही ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर एक रील भी बनाई थी, जिसमें उसकी चिंता साफ झलक रही थी।

बहन की शादी भी बनी चिंता का कारण

परिजनों ने बताया कि अगले महीने किसान की बहन की शादी तय थी। आर्थिक तंगी के चलते वह लगातार इस बात को लेकर परेशान था कि शादी का खर्च कैसे उठाया जाएगा। इसी चिंता और दबाव के चलते उसने यह दुखद कदम उठा लिया।

पुलिस जांच में जुटी, प्रशासन ने दिया आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों ने भी किसान परिवार को मुआवजा और मदद देने की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट