P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउमरिया: चंदिया में धान परिवहन ठप, 80 ट्रकों के पहिए थमे, बारिश...

उमरिया: चंदिया में धान परिवहन ठप, 80 ट्रकों के पहिए थमे, बारिश में भीगा लाखों का धान, ड्राइवरों का पुलिस पर गंभीर आरोप

चंदिया धान परिवहन विवाद

उमरिया/ केजी पांडेय/ खबर डिजिटल/ जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेसहनी कैंप के समीप धान परिवहन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। यहां धान से भरे करीब 80 ट्रक सड़क किनारे खड़े हो गए, जिससे लगातार हो रही बारिश में लाखों रुपये का धान भीग गया। इस घटना से ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्टरों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

चोरी के प्रयास और तोड़फोड़ का आरोप

ट्रक ड्राइवरों का आरोप है कि चंदिया क्षेत्र के एक युवक पिंटू यादव ने ट्रकों से धान की बोरियां चोरी करने का प्रयास किया। जब चालकों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने विवाद करते हुए ट्रकों के शीशे तोड़ दिए और मारपीट की।

112 बुलाने के बाद भी नहीं रुकी मारपीट

ड्राइवरों का कहना है कि घटना की सूचना आपात सेवा 112 को दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद आरोपी ने मारपीट जारी रखी। आरोप है कि इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

थाने में शिकायत, कार्रवाई नहीं

घटना के बाद सभी ट्रक चालक चंदिया थाना पहुंचे, लेकिन आरोप है कि 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इससे आक्रोशित ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर उमरिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।

धान परिवहन बंद करने की चेतावनी

ड्राइवरों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती और न्याय नहीं मिलता, तब तक जिले में धान परिवहन पूरी तरह बंद रहेगा। इस घटनाक्रम से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और धान खरीदी व परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट