उमरिया/ केजी पांडेय/ खबर डिजिटल/ जिले के करकेली जनपद अंतर्गत जरहा हाईस्कूल के दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को विद्यालय में वितरित हलुआ-पूड़ी और बूंदी खाने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों के घरों तक पहुंची और प्राथमिक उपचार किया गया. स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने खाद्य सामग्री की जांच शुरू कर दी है।
इलाज जारी
बीमार 26 बच्चों में से 6 का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटना के बाद जरहा सहित आसपास के गांवों में हड़कंप का माहौल है।


