Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशउमरिया: पुलिस ने 336 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त की, चार गिरफ्तार

उमरिया: पुलिस ने 336 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त की, चार गिरफ्तार

नौरोजाबाद पुलिस का बड़ा नशा सफाया

उमरिया/ केजी पांडेय / खबर डिजिटल/ नौरोजाबाद थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 336 शीशी कफ सिरप कोरेक्स जब्त की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि निलेश गुप्ता, अंकित गुप्ता और सुजल गुप्ता, जो बन्ना नाला बरही के निवासी हैं, अपने घर में नशीली कफ सिरप रखकर बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तलाशी ली और शुरुआती रूप से 10 शीशी सिरप बरामद की।

निशानदेही पर बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

पूछताछ में निलेश गुप्ता ने बताया कि उसने सिरप अंशु गुप्ता से खरीदी थी। अंशु गुप्ता ग्राम देवगांव स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास अपने खेत में मकान से कफ सिरप बेचता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वहां छापा मारा और एक कार्टून में रखी 326 शीशी सिरप जब्त की।

गिरफ्तारी और आगे की जांच

इस कार्रवाई में निलेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, सुजल गुप्ता और अंशु गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी बन्ना नाला बरही, थाना नौरोजाबाद के निवासी हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट