Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशयूजीसी रेगुलेशन 2026 वापस लेने की मांग, प्रेस क्लब अमेठी ने जिलाधिकारी...

यूजीसी रेगुलेशन 2026 वापस लेने की मांग, प्रेस क्लब अमेठी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

यूजीसी कानून वापसी: प्रेस क्लब अमेठी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अमेठी/ खबर डिजिटल/ बीते दिनों लागू हुए यूजीसी रेगुलेशन 2026 को वापस लेने की मांग को लेकर प्रेस क्लब अमेठी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुधवार को जिलाधिकारी संजय चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित था।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने बताया कि इस नए कानून को देशभर में काला कानून माना जा रहा है और लोग इसकी वापसी के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि UGC Regulation 2026 उच्च शिक्षा में असमानता और भेदभाव को बढ़ावा देने वाला है। इस कानून के लागू होने से वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के छात्रों के बीच भेदभाव की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।


मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालयों में पहले से समानता, समावेशन और भेदभाव मुक्त वातावरण था। ऐसे में यह कानून पूरी तरह से एक पक्षीय है और केवल कुछ वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने वाला है। उन्होंने सरकार से तत्काल UGC Regulation 2026 को वापस लेने का आग्रह किया।

ज्ञापन सौंपने के मौके पर पत्रकार डॉ. आशीष त्रिपाठी, अजुग पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी, आदित्य मिश्र, मोहम्मद तौफीक, विनोद सिंह, आदित्य शुक्ल, नौशाद अहमद, रणदीप सिंह ‘मोनू’ और चंद्रिका मौर्या सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट