P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: देवी पाठ व श्रीमद्भागवत महापुराण में सजी कृष्ण बाल लीला, भक्ति...

सिवनी: देवी पाठ व श्रीमद्भागवत महापुराण में सजी कृष्ण बाल लीला, भक्ति और श्रद्धा में डूबा मां बंजारी धाम

मां बंजारी धाम, देवी पाठ

कान्हीवाडा/ संतोष बंदेवार/ खबर डिजिटल/ कान्हीवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत गुरुलघाट–कालरबाकी मार्ग स्थित मां बंजारी धाम में 24 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित श्री देवी पाठ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण के दौरान संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।

कृष्ण बाल लीला ने मोहा मन

धार्मिक आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की सजीव प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। माखन चोरी, बाल सुलभ चेष्टाएं और मनमोहक भाव-भंगिमाओं ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया, जिससे पंडाल में भक्ति रस की अविरल धारा बहती नजर आई।

कथा वाचन से बढ़ी श्रद्धा

परमपूज्य धर्मसम्राट स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती जी महाराज के श्रीमुख से हो रहे श्रीमद्भागवत कथा वाचन में प्रत्येक प्रसंग को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। कथा के साथ कृष्ण बाल लीला के दृश्यात्मक चित्रण ने श्रद्धालुओं को अध्यात्म से गहराई से जोड़ा है।

आयोजन की रूपरेखा

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक देवी पाठ एवं पाठ-परायण तथा दोपहर 1 बजे से 4:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। महिला श्रद्धालुओं की विशेष सहभागिता आयोजन की भव्यता को दर्शा रही है।

भव्य शोभायात्रा और समापन

24 जनवरी को कान्हीवाड़ा बस स्टैंड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए मां बंजारी धाम पहुंची। आयोजन का सफल संचालन मां बंजारी धाम सेवा समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। 31 जनवरी को हवन–पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट