मेष (Aries)-व्यापार, नौकरी में कार्यक्षेत्र में अधिक बोझ, वित्तीय स्थिति को लेकर तनाव, गलत निवेश, नुकसानआपको परेशान कर सकते हैं। स्वयं पर विश्वास रखें। प्रेम संदर्भ मे आप लोग डिस्टस रिलेशनशीप मे हो सकते सकते हैं। नया रोमांच लाने के लिए रिश्ते पर काम करेंगे। बोरियत के कारण बाहर मनोरंजन तलाश ना करें। खोया आकर्षण वापस लाए। घर से बाहर जाते समय गुड़ खाए।
शुभ रंगः- लाल, गुलाबी
वृषभ (Taurus)–करियर, मे अत्यधिक काम की वजह
से थकावट, तनाव महसूस करेंगे। थोड़ा विराम लेने की आवश्यक्ता है। वित्तीय अनिश्चितता, भविष्य की चिंता परेशान कर सकती है। समूझदाररी से निवेश करेंगे। प्रेम जीवन मे महत्त्वपूर्ण पड़ाव पर हो सकते है। स्थिर, मजबूत पारिवारिक जीवन, संतुलन, ईमानदारी, संतुष्टि महसूस करेंगे। पक्षियों को अनाज खिलाए।
शुभ रंग:-आसमानी, हल्का हरा
मिथुन (Gemini)-व्यापार मे चुनौति, प्रतिस्पर्धा, संसाधनो की सुरक्षा की जिम्मेदारी, संघर्ष के संकेत है।
आपकी करियर सफलता से कुछ लोगों को जलन हो सकती है। प्रतिरोध से परेशान ना हों। प्रेम संबध में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली, विश्वास अंतरंगता अनुभव करेंगे। सिंगल लोग नया स्थिर रिश्ता बना सकते हैं। गौ माता को हरा चारा खिलाए।
शुभ रंग :- हल्का पीला सफेद
कर्क (Cancer)–आर्थिक संतुष्टि, वित्तीय सुरक्षा, निवेश प्रतिफल, इंटरव्यू का सफल परिणाम, संपत्ति खरीदना, नौकरी मे वेतन वृद्धि के संकेत हैं। प्रेम जीवन में भ्रम, संकट, प्रतिबंधित, दुविधा, मानसिक उलझन संभव है। साथी के सामने पीड़ित ना बनें। खुलकर संवाद करें। जरूरतमंद को भोजन कराएं।
शुभ रंग :- गुलाबी
सिंह (Leo)-व्यापारिक निर्णय तेज बुद्धि और साहस से करेंगे। अप्रत्याशित धनलाभ, नई योजनाएं क्रियान्वित करना, नौकरी बदलने का विचार करना, बिना सोचे निवेश करने के संकेत हैं। सोच-समझकर निर्णय करें। प्रेम संदर्भ में नया प्यार, गहरा रोमांस, भावनात्मक जुड़ाव, संभव है। मौजूदा रिश्ते में साथी को आकर्षित करने के लिए उपहार दे सकते हैं। गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें।
शुभरंग :- तोता हरा
कन्या (Virgo)–करियर में संतुलन रहेगा। व्यापार में धैर्य,
समझ के साथ निर्णय लेंगे। नौकरी में कोई भी प्रोजेक्ट विवेकपूर्ण होकर पूरा करेंगे। मजबूत आर्थिक स्थिति के लिए आय और व्यय में संतुलन बनाएंगे। प्यार के रिश्ते में आपसी सम्मान, प्रतिवद्धता सौभाग्य, परिवार के साथ समय बीताना, साथी के साथ रोमांटिक महसूस करना, रिश्ते को आगे बढ़ाने के संकेत हैं। पीली वस्तू दान करें।
शुभ रंग:-सुनहरा
तुला (Libra)-व्यवसाय मे लगन, कड़ी मेहनत, सफलता, साहसिक निवेश, व्यापारिक यात्रा, अंतरराष्ट्रीय बाजार खोजना, करियर मे नए अवसर, विदेशी नौकरी के संकेत हैं। प्यार फे संदर्भ में करियर और प्रेम के बीच संतुलन बनाने में तनाव आ सकता है। अविवाहित लोगों को दो विकल्पों मे से एक का चुनाव करना पड़ेगा। साथी की इच्छाओं को पूरी करने के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे। शिवलिंग पर जल चढ़ाए।
शुभ रंग :- हल्का नीला, ऑफ व्हाईट
वृश्चिक (Scorpio)–वित्तीय स्थिरता, सुरक्षा, व्यवसायिक करियर मे मजबूत आर्थिक स्थिति, विरासत से मिली संपत्ति, सुरक्षित नौकरी के संकेत हैं। सहकर्मी, परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेमसंदर्भ में आपका रिश्ता घुटन भरा महसूस हो सकता है। अधिकार के कारण संबंधों मे ईष्या आ सकती है। असुरक्षा, भय, तनाव प्रेम संबंधों को खराब कर सकता है। नियंत्रण की भावना से दूर रहें। चिड़ियों को दाना खिलाएं।
शुभरंग:-नीला
धनु (Sagittarius)–कार्यस्थल पर ऊंचे पद की महिला से सहायता मिल सकती है। व्यापार मे ईमानदारी, बुद्धि से निर्णय करेंगे। नौकरी में आपको पुरस्कृत किया जाएगा वाकपटुता कौशल से करियर सफलता के संकेत हैं प्रेम में तीव्र आकर्षण, रोमांचक ऊर्जा, प्रतिबद्ध, सुरक्षात्मक व्यवहार, रिश्ते का दिर्घकालीक भविष्य बनाना, उत्साह के संकेत हैं। गणेशजी को मोदक या हरे फल अर्पित करें।
शुभ रंगः- पिस्ता हरा, आसमानी
मकर (Capricorn)-व्यापार में आत्मविश्वास, सफलता के साथ नेतृत्ल करेंगे। सफल निवेश, सहकर्मियों से प्रशंसा, कंपनी का फलना-फूलना संभव है। करियर मे आर्थिक स्थिति अच्छे से सम्भालेंगे। प्रेम में रिश्ते मे ठरहाव, बदलाव के संकेत हैं। रिश्ते मे धैर्य, संयम की आवश्यक्ता है। मौजूदा रिश्ते में परेशानियों का हल मिलेगा। नीले, हरे रंग के कपड़े धारण करें।
शुभरंग:- हल्का नीला, हल्का हरा
कुंभ (Aquarius)-वर्तमान व्यापार स्थिति मे आर्थिक असंतोष, वित्तीय समस्या, नौकरी में ऊबाऊ स्थिति, असफल निवेश के संकेत हैं। दूसरों की तरक्की से ईर्ष्या हो सकती है। प्रेम संबंधों को धैर्य से सम्भालेंगे।गहरी समझ, निस्वार्थ प्रेम, करुणा, साथी की असुरक्षा को समझने के संकेत हैं। एकल लोग विश्वास के साथ नए रिश्ते में कदम रखेंगे। आवारा कुत्तों को भोजन कराएं।
शुभ रंग:- ग्रे,
मीन (Pisces)-करियर मे विकास, वित्तीय सफलता, नई चीजें सीखना, नया प्रोजेक्ट, नौकरी के नए अवसर, निवेश से अतिरिक्त लाभ, अचानक वित्तीय आशिर्वाद मिलने के संकेत हैं। प्यार के संदर्भ में गहरा, भरोसेमंद रिश्ता, दूरदर्शिता के साथ रिश्ता आगे बढ़ाना, संभव है। रिश्ते मे रोमांच कम रहेगा परंतु प्रतिबद्धता रहेगी। केसर या पीले चंदन का तिलक करें।
शुभ रंग:- लाल, नारंगी
मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु मां
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927


