P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीश्रमिकों को रोजगार मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता से करें,मानव दिवसों के सृजन...

श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता से करें,मानव दिवसों के सृजन में कोताही बर्दाश्त नहीं- सुश्री कौर

कटनी (29 जनवरी)- श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता से करते हुए श्रमिक नियोजन में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करें। जिन ग्राम पंचायतों में श्रमिक नियोजन में वृद्धि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध किए जाने में लापरवाही बरती जा रही है, ऐसी ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायकों को अवैतनिक करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवसों के सृजन में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने योजनाओं की वर्चुअली समीक्षा करते हुए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा कनेक्ट रहे। सुश्री कौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी एक से डेढ़ माह में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सटीक और प्रभावी कार्य योजना तैयार करें। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायत कटनी की 11 एवं रीठी की 8 ग्राम पंचायतों एवं बड़वारा में मानव दिवसों के सृजन में स्थिति संतोषजनक नहीं होने के फल स्वरुप प्रतिदिन निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्य को अर्जित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सुश्री कौर ने जिले की 37 ग्राम पंचायतों में लेबर नियोजन नही होने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की जिसमें जनपद पंचायत बडवारा की 1 ग्राम पंचायत बहोरीबंद की 4 ग्राम पंचायतें जनपद पंचायत ढीमरखेडा की 13 ग्राम पंचायतें जनपद पंचायत कटनी की जनपद पंचायत रीठी की 8 ग्राम पंचायतें शामिल है। जिन ग्राम पंचायतों में आज लेबर नियोजन नही किया गया है उन ग्राम पंचायतों की जनपद सीईओ समीक्षा करें और कार्य नही करने वाले ग्राम रोजगार सहायकों को अवैतनिक करने की कार्यवाही की जाये। पंचायत ढीमरखेड़ा के लेबर बजट की समीक्षा करते हुए उपयंत्री श्री अनिल जाटव के कार्य क्षेत्र की प्रगति न्यून होने के कारण कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उत्तर लेने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत बहोरीबंद की रोजगार मूलक स्थिति संतोषजनक होने के कारण और अधिक प्रयास करते हुए लक्ष्य को वित्तीय सत्र समाप्ति के पूर्व हासिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि रोजगार मूलक कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर तकनीकी मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट