P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालभोपाल में ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 7 कारें जलकर खाक

भोपाल में ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 7 कारें जलकर खाक

महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में शुक्रवार तड़के भीषण आग

भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ शहर के जेल रोड स्थित महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां मरम्मत के लिए खड़ी सात कारें कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गईं। सभी वाहन ग्राहकों के थे। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। निशातपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह 5:30 बजे मिली सूचना

यह ऑटोमोबाइल शॉप ट्रूबा कॉलेज के पास स्थित है। शॉप संचालक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि पांच कारें शॉप के अंदर और दो बाहर खड़ी थीं। सुबह लगभग 5:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। गांधीनगर, छोला और बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकल वाहन पहुंचे, लेकिन तब तक कारें पूरी तरह जल चुकी थीं।

गाड़ियों के पार्ट्स भी जले

दुकान में वाहनों के स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान भी रखा था, जो आग में नष्ट हो गया। इससे नुकसान और बढ़ गया।

शॉर्ट सर्किट से इनकार, साजिश की आशंका

शॉप मालिक का कहना है कि छह महीने पहले ही नया और सुरक्षित इलेक्ट्रिक सिस्टम लगाया गया था, इसलिए शॉर्ट सर्किट की संभावना कम है। आग में सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी जल गए, जिससे फुटेज नहीं मिल पाएगा। उन्होंने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है और साजिश की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट