P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में 31 जनवरी से 7 दिवसीय भव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव, इन्द्रेशउपाध्याय...

कटनी में 31 जनवरी से 7 दिवसीय भव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव, इन्द्रेशउपाध्याय महाराज करेंगे कथा वाचन

खबर डिजिटल नगर एवं संपूर्ण जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है कि श्री रंगनाथ सेवा उत्सव समिति, रंगनाथ नगर कटनी के तत्वावधान में 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य आयोजन रंगनाथ नगर, साउथ स्टेशन के पास श्री रंगनाथ हनुमान मंदिर के पीछे विशाल पंडाल में संपन्न होगा।परम पूज्य अनंत श्री विभूषित इन्दिरारमण स्वामी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस पावन कथा में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथावाचक पं. इन्द्रेश उपाध्याय महाराज, श्रीधाम वृंदावन से पधारकर अपनी ओजस्वी एवं सरस वाणी से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।महोत्सव की शुरुआत 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो गोल बाजार स्थित रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश धारण कर भजन-कीर्तन के साथ नगर भ्रमण करेंगी।कथा स्थल पर प्रतिदिन 20 से 30 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य, पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़ी विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पूरा परिसर एवं पार्किंग क्षेत्र सीसीटीवी निगरानी में रहेगा, वहीं कथा श्रवण हेतु 9 विशाल एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी।देश-विदेश के श्रद्धालु भक्तिपथ यूट्यूब चैनल के माध्यम से कथा का सीधा प्रसारण भी देख सकेंगे। कथा के मुख्य यजमान पं. रमेश शुक्ला हैं। आयोजन को लेकर समिति द्वारा प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।यह श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव कटनी को भक्ति, संस्कृति और सनातन चेतना के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट