P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशफतेह स्पोर्ट्स क्लब में पटेल ट्रॉफी सीजन 5 का समापन, आगामी सीजन...

फतेह स्पोर्ट्स क्लब में पटेल ट्रॉफी सीजन 5 का समापन, आगामी सीजन 6 की बड़ी घोषणा

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ फतेह स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित पटेल ट्रॉफी सीजन 5 (2026) का भव्य समापन रविवार को हुआ, जिसमें हजारों खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाइनल मुकाबला जयस 11 और भाविन भरूच (गुजरात) की टीम के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों को रोमांच और खेल भावना का अद्भुत अनुभव दिया।

जयस 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 54 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में भाविन भरूच (गुजरात) की टीम ने शानदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य हासिल कर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे मैच के दौरान दर्शकों की उत्सुकता चरम पर रही। मैदान में की गई भव्य आतिशबाजी, लाइव प्रसारण के माध्यम से पूरे जिले के खेल प्रेमियों तक उत्सव का अनुभव पहुँचाना और मशीनों से फूलों की पंखुड़ियों की बारिश ने माहौल को पूरी तरह से उत्सवमय बना दिया।

kisan budget 2026: बजट में किसानों को क्या मिला ? शिवराज ने दी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर – Khabar Digital

यह आयोजन लगातार पाँच वर्षों से पटेल ग्रुप द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की सफलता के पीछे युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज रावत पटेल, दिलीप पटेल, अमित घोटू, वासिम भाई सहित पूरी टीम की मेहनत और समर्पण है।

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। विजेता टीम भाविन भरूच को ₹1,50,000 (एक लाख पचास हजार रुपये) नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता जयस 11 को ₹71,000 (इकहत्तर हजार रुपये) नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।

इस अवसर पर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए भी कई प्रोत्साहन पुरस्कारों की बारिश हुई। बेहतरीन बल्लेबाजी, उत्कृष्ट गेंदबाजी, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज सहित कई पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और आत्मविश्वास और बढ़ गया।

कॉरपोरेट्स की प्रतिक्रिया: बजट 2026-27 ने दी विकास और अवसरों की दिशा – Khabar Digital

महेश पटेल ने समारोह में उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पटेल ट्रॉफी हमेशा की तरह भविष्य में और भी भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। उन्होंने सीजन 6 की घोषणा करते हुए बताया कि आगामी सीजन में अलग-अलग राज्यों से टीमें भाग लेंगी और इनामी राशि ₹2,11,000 (दो लाख ग्यारह हजार रुपये) होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले सीजन में जिले की बेटियों के लिए महिला टीम बनाई जाएगी, ताकि वे खेलों में अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन करें और समाज में मिसाल कायम करें।

दर्शक दीर्घा में हजारों खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का संचालन नगरपालिका उपाध्यक्ष सब्बीर बाबा ने किया। इस अवसर पर साहनी मकरानी, राजेंद्र टवाली सुरेश सारड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Vidisha Sansad Khel Mahotsav: रायसेन में शिवराज-जडेजा बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का हौसला – Khabar Digital

पटेल ट्रॉफी सीजन 5 ने यह साबित कर दिया कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और युवाओं में भाईचारा, ऊर्जा और खेल भावना को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। इस आयोजन ने युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया और दर्शकों को यादगार पल दिए, जो आने वाले वर्षों तक याद किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट