P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन विकास पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल का बड़ा बयान, बोले- केंद्रीय...

उज्जैन विकास पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल का बड़ा बयान, बोले- केंद्रीय बजट 2026 युवाओं, किसानों और बहनों को समर्पित

केंद्रीय बजट 2026 युवाओं, किसानों और बहनों के सशक्तिकरण का बजट : प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल

उज्जैन/ कमलेश जाटवा/ खबर डिजिटल/भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता में उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 युवा, किसान, करदाता और विशेष रूप से बहनों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि बजट में हर जिला मुख्यालय पर बड़े छात्रावासों के निर्माण की योजना है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर आवास सुविधा मिल सकेगी। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में 17 प्रकार की गंभीर बीमारियों की दवाएं आसानी से उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर भी विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यह बजट पूरी तरह रोजगार उन्मुख है।

गौतम टेटवाल ने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग की चिंता की गई है। उन्होंने बताया कि रेल कॉरिडोर, केरल और पूर्वांचल सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को भी प्राथमिकता दी गई है।

उज्जैन के विकास को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मक्सी रेलवे स्टेशन सहित कई स्टेशनों का विकास और लगभग 40 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य उज्जैन में प्रस्तावित हैं। सिंहस्थ 2028 को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं के लिए शिप्रा शुद्धिकरण, सड़क, दर्शन और प्रसाद की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन सुलभता से हो सकें।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा धार्मिक कार्यों के लिए 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सिंहस्थ और उज्जैन के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि उज्जैन में आयुर्वेद और मेडिकल कॉलेज, आईटी पार्क, उद्योग, होटल, पेइंग गेस्ट सुविधाएं विकसित हो रही हैं, जिससे ठेला लगाने वाले मजदूर से लेकर बड़े उद्योगपति तक सभी को रोजगार मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह बजट उज्जैन के समग्र और सतत विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट