P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराजगढ़: कुरावर में फेरवेल जुलूस बना जानलेवा स्टंट शो, हाईवे पर छात्रों...

राजगढ़: कुरावर में फेरवेल जुलूस बना जानलेवा स्टंट शो, हाईवे पर छात्रों की खतरनाक हरकतों पर पुलिस की सख्ती

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन

राजगढ़/ धर्म राज/ खबर डिजिटल/ जिले के कुरावर नगर में निजी स्कूलों के फेरवेल कार्यक्रम के दौरान नेशनल हाईवे पर खतरनाक दृश्य सामने आया। तेज रफ्तार कारों में सवार छात्र-छात्राएं चलती गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर लटकते, दरवाजों पर बैठकर सेल्फी लेते और शोर-शराबा करते दिखाई दिए। व्यस्त और हाई-स्पीड हाईवे पर इस तरह का प्रदर्शन किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कई वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में दौड़ रहे थे। कुछ छात्र वाहन के गेट पर बैठकर वीडियो बना रहे थे, जबकि एक वाहन में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इससे न केवल उनकी जान खतरे में पड़ी, बल्कि अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित हुई।
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ब्यावरा यातायात पुलिस दोपहर करीब 3 बजे कुरावर थाना पहुंची और जुलूस में शामिल संदिग्ध वाहनों को थाने बुलाया गया। जांच में तेज रफ्तार, वाहन के बाहर लटकना, बिना अनुमति डीजे संचालन और हाईवे पर अवरोध जैसे उल्लंघन सामने आए।

पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चालानी कार्रवाई की। अब तक 7 वाहनों में से 5 कार मालिकों की पहचान हो चुकी है। इनमें 2 कारों और एक डीजे वाहन पर चालान किया गया है, जबकि शेष वाहनों के खिलाफ प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और वाहन जब्ती की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट