P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनगर निगम प्रोजेक्टों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, उदासीन कंसल्टेंट होंगे ब्लैकलिस्ट अपर...

नगर निगम प्रोजेक्टों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, उदासीन कंसल्टेंट होंगे ब्लैकलिस्ट अपर मुख्य सचिव संजय दुबे गुणवत्ता बिहीन कार्य और लापरवाही पर सहायक यंत्री की बेतन वृद्धि रोकी

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल// कटनी, नगर निगम एवं नगरीय निकायों में संचालित विकास परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय दुबे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर निगम द्वारा संचालित सभी प्रोजेक्ट गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि कार्यों की प्रशंसा हो और वे उदाहरण बनें।शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में श्री दुबे ने अमृत योजना एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों में हीला-हवाली करने वाली कंसल्टेंट कंपनियों एवं ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर विकास से जुड़े कार्यों में रुचि नहीं लेने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, अपर आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री शिशिर गेमावत, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, उपसंचालक श्री नीलेश दुबे एवं प्रमुख अभियंता नगरीय विकास एवं आवास उपस्थित रहे।लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देशप्रधानमंत्री आवास योजना (एएचपी घटक) की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने जानकारी दी कि प्रेमनगर खिरहनी बस्ती में 1444 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जिनमें 1412 हितग्राहियों का पंजीयन एवं 733 को अधिपत्य प्रदान किया जा चुका है। शेष प्रकरणों पर कार्यवाही जारी है।बिलहरी मोड़ झिझरी फेस-2 में निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।अपर मुख्य सचिव ने अमृत योजना 1.0 के अंतर्गत सीवरेज एवं सेप्टेज मैनेजमेंट प्रोजेक्ट तथा अमृत 2.0 के तहत वॉटर बॉडी रीजुविनेशन, वाटर सप्लाई, पाइपलाइन विस्तार एवं सीवर प्रोजेक्ट की गहन समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।लापरवाही पर सख्त कार्रवाईमुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत कटाएघाट रिवर फ्रंट परियोजना में लापरवाही एवं कमजोर मॉनिटरिंग पर नगर निगम के सहायक यंत्री सुनील सिंह की दो वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। श्री दुबे ने कहा कि कोताही बरतने वालों की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाए।राजस्व वसूली पर नाराजगीनगर निगम की कमजोर राजस्व वसूली पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए श्री दुबे ने निर्देश दिए कि जिन भवनों में आवासीय कर दिया जा रहा है लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैं, उनसे व्यावसायिक कर वसूला जाए। कर संग्राहकों से आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों का भौतिक सत्यापन कर प्रमाण-पत्र लेने के निर्देश भी दिए गए।स्वच्छता रैंकिंग सुधारने पर जोरस्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान व्यापक आईईसी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए। शहर को वाटर प्लस सर्टिफिकेट दिलाने के लिए सीवर नेटवर्क कार्य में तेजी तथा नागरिकों को गीला-सूखा कचरा पृथक देने हेतु जोन, वार्ड एवं कॉलोनी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।नगर पंचायत कैमोर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने एवं इस वर्ष फाइव स्टार रैंकिंग प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश भी दिए गए।विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षणअपर मुख्य सचिव श्री दुबे ने अमीरगंज स्थित एमएसडब्ल्यू प्लांट का निरीक्षण कर लीगेसी वेस्ट के निष्पादन में तेजी लाने तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर कचरे की सतत निगरानी के निर्देश दिए।माधवनगर में निर्माणाधीन 7.50 एमएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन भवनों, बस स्टैंड स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम परिसर, प्रस्तावित लाइब्रेरी एवं कैफेटेरिया सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट