P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजबलपुर: बुजुर्ग ने दोस्त की बीवी को बनाया हवस का शिकार… धमकी...

जबलपुर: बुजुर्ग ने दोस्त की बीवी को बनाया हवस का शिकार… धमकी देकर बनाता रहा संबंध

58 साल की महिला से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

जबलपुर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के जबलपुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 58 साल की महिला से पति के दोस्त और बुजुर्ग ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बुजुर्ग एक साल से महिला से दरिंदगी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

क्या है पूरा मामला
पूरा मामला रांझी थाना क्षेत्र का है। जहां पर 67 साल के बुजुर्ग ने पहली बार पीड़िता को प्रसाद बनाने के बहाने घर पर बुलाया था, और महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी तरह धमकाकर एक साल से दरिंदगी को अंजाम दे रहा था। महिला ने आरोप लगाया है कि उसको आरोपी बात को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। जिसके चलते उसने बात को छिपाकर रखा, हालांकि पति को जानकारी मिलने पर उसने सारी बात उगल दी।

पुलिस ने दी जानकारी
थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर रेप की वारदात को अंजाम देता था। महेश चक्रवर्ती ने एक साल पहले प्रसाद बनाने के लिए घर बुलाया था। जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं जानकारी मिलने पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया। अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट