P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशघंसौर: एलएंडटी की लापरवाही से चौराहे पर धंसा ट्रक, बाल-बाल टली बड़ी...

घंसौर: एलएंडटी की लापरवाही से चौराहे पर धंसा ट्रक, बाल-बाल टली बड़ी दुर्घटना

​मौत का गड्ढा बना चौराहा! जल जीवन मिशन के काम में बड़ी लापरवाही, बीच सड़क धंसा ट्रक

घंसौर/ मनोज नामदेव/ खबर डिजिटल/ नगर के व्यस्ततम रानी दुर्गावती चौराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भारी भरकम ट्रक सड़क धंसने के कारण बीच रास्ते में ही फंस गया। यह हादसा निर्माण एजेंसी एलएंडटी (L&T) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं, अन्यथा चौराहे पर मौजूद भीड़ के बीच एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

अधूरी मरम्मत बनी जी का जंजाल

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानी दुर्गावती चौराहे पर ‘जल जीवन मिशन’ के तहत पाइपलाइन बिछाने हेतु खुदाई की गई थी। आरोप है कि पाइप डालने के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी एलएंडटी ने गड्ढे की ठीक से फिलिंग और कंक्रीटकरण नहीं किया। मिट्टी को केवल खानापूर्ति के लिए ऊपर से ढंक दिया गया था। शनिवार को जैसे ही एक लोडेड ट्रक यहां से गुजरा, कमजोर सड़क भार सहन नहीं कर पाई और गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई, जिससे ट्रक का पहिया बुरी तरह धंस गया।

यातायात बाधित, जनता में आक्रोश

​हादसे के तुरंत बाद चौराहे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना से नाराज स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कंपनी के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि शहर के कई हिस्सों में इसी तरह की लापरवाही बरती जा रही है, जो भविष्य में किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।

प्रशासन से जांच की मांग

​क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस लापरवाही की तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही, पाइपलाइन के लिए खोदी गई सभी सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति निर्मित न हो।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट