P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीविकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट : सांसद विष्णुदत्त...

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट : सांसद विष्णुदत्त शर्मा

खबर डिजिटल कटनी— भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा शनिवार 7 फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो–कटनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन का सशक्त दस्तावेज बताया।सांसद शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 गरीब, युवा, नारी शक्ति, अन्नदाता, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। यह सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ की भावना को दर्शाता है तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि बजट को राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से देखा जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि देश के कुल कर्ज को जीडीपी के 56 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत तक लाने की योजना है। बजट में 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर के निर्माण, 12.2 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर और सेमीकंडक्टर मिशन के लिए निवेश को 22,500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का प्रावधान किया गया है।स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर सांसद शर्मा ने कहा कि कैंसर सहित गंभीर बीमारियों की 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी शून्य की गई है। इसके साथ ही एक लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स की नियुक्ति, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना तथा हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण कदम बजट में शामिल किए गए हैं। जिला अस्पतालों के उन्नयन और ट्रामा सेंटर की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में हॉस्टल, डेढ़ लाख केयर वर्कर्स एवं पेंशनर्स के लिए सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और दीर्घकालिक विकास को गति देने पर भी बजट में विशेष ध्यान दिया गया है।युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास पर प्रकाश डालते हुए सांसद शर्मा ने कहा कि 15 हजार माध्यमिक विद्यालयों में कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना, आईआईएम के सहयोग से 10 हजार टूरिस्ट गाइड तैयार करने तथा ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने जैसी घोषणाएं युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेंगी।पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कटनी क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, ग्रेड सेपरेटर, स्टेशनों के विकास और तीसरी रेलवे लाइन से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 लाख से कम आबादी वाले शहरों के विकास की नई योजना से कटनी को भी लाभ मिलेगा।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टण्डन, विधायक प्रणय पांडे, पूर्व विधायक अलका जैन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट