खबर डिजिटल/ अमेठी, कमरौली थाना क्षेत्र के BHEL टाउनशिप में एक के बाद एक 8 घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इन चोरियों से परेशान सैकड़ों लोगों ने पुलिस की कार्यवाही में हो रही हीलाहवाली को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और न्याय की मांग की।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। घटना से इलाके में आक्रोश व्याप्त है, और लोग सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं।
