भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में SIR के बाद बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी चल रही है। करीब दर्जनभर जिलों को नए कलेक्टर मिलेंगे। दरअसल यह बदलाव जनवरी माह में होना तय था, लेकिन SIR प्रक्रिया की वजह से कलेक्टरों को पिछले फेरबदल में नहीं बदला गया था। वहीं अब मंत्रालय स्तर पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें मुख्य सचिव अनुराग जैन की बड़ी भूमिका देखने को मिलेगी।
11 जिलों के कलेक्टर हो चुके हैं पदोन्नत
जनवरी माह में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदोन्नत हुई थी। इनमें 11 जिले को कलेक्टर भी शामिल हैं, जिन्हें अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह, सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस, मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, सागर कलेक्टर संदीप जीआर, राजगढ़ कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पांढुर्ना कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ट और गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल शामिल हैं।
पदोन्नति के बाद था नई पोस्टिंग का इंतजार
पदोन्नत किए गए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को काफी समय से नई पोस्टिंग का इंतजार था, लेकिन उनके हाथ में जिलों की कमान और महत्वपूर्ण कार्यों के चलते नई पोस्टिंग के काम को रोक दिया गया था, जिसको लेकर अब कवायद शुरु हो चुकी है, और जल्द ही कई जिलों में कई जिलों में नए कलेक्टर अपनी आमद देते नजर आ जाएंगे।


