सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इस समय सिवनी के दौरे पर हैं, परासपानी गांव में उनके कार्यक्रम के दौरान एक आदिवासी युवक ने भरी सभा में NSUI जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह पटेल पर जातिगत अपमान करने का आरोप लगाया है। मामले पर संज्ञान लेते हुए दिग्विजय सिंह ने मंच से धनंजय सिंह को कड़ी फटकार लगाई।
दिग्विजय सिंह ने लगाई फटकार
दिग्विजय सिंह ने NSUI जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह से पूछा कि क्या तुमने आदिवासी को गाली दी। इस पर धनंजय ने कहा कि मैंने कोई गाली नहीं दी। एक आदिवासी बालिका का मामला है और वह बालिका भी मैं आपके सामने पेश कर दूंगा। बस मैने समझाया था। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि पंद्रह दिन में या तो तुम इसे तैयार कर लो या फिर इस्तीफा दे दो। फिर धनंजय कहते हैं कि मैं सबूत आपके सामने पेश कर दूंगा, फिर दिग्विजय बोलते हैं कि समझौता कर लो या फिर इस्तीफा दे दो।
दिग्विजय सिंह का वीडियो वायरल
मामले का एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्विजय सिंह ने सबके सामने अपनी पार्टी के युवा नेता को फटकार लगाकर आदिवासी वोटर्स को रिझाने का काम किया है। जिसके परिणाम आने वाले वक्त में देखने को मिल सकते हैं।


