भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सियासी हलकों में काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि अरसे के इंतजार के बाद निगम मंडल में नियुक्तियां हो जाएगी, जबकि कहा जा रहा है कि दिल्ली में बदले संगठनात्मक ढांचे के बाद अब नए सिरे नियुक्तियों का दौर शुरु होगा, उसके लिए कहा ये भी जा रहा है कि नए बदलते स्थानीय सियासी समीकरणों के चलते भी बहुत कुछ बदला है, जिनमें संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की संघ में वापसी के समेत नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति की कवायद भी शामिल है।
हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष
पिछले दिनों सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली के दौरे पर गए थे, इस दौरान उन्होंने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नतिन नबीन को प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। जिसमें अंदरखानों से बात निकलकर सामने आ रही है कि निगम मंडल में नियुक्तियों का रास्ता नए सिरे से तय होने वाला है, अब हाईकमान प्रदेश से भेजे जाने वाले नामों पर नए सिरे से विचार करेगा।पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय संगठन ने प्रदेश से दोबारा नामों की सूची मांगी है।
बीएल संतोष का मध्यप्रदेश दौरा
निगम-मंडलों की नियुक्ति के इंतजार के बीच राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मध्यप्रदेश के दौरे पर आए, उन्होंने केंद्रीय मंत्री सिंधिया, मध्यक्षेत्र बौद्धिक प्रमुख हितानंद और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने मुलाकात की। इस मुलाकात को भी राजनीतिक नियुक्तियों की दृष्टिकोण के नजरिए से देखा जा रहा है, लेकिन कुल मिलाकर कहा जाए, तो निगम मंडल के दावेदारों के हाथ फिलहाल निराशा ही लगती नजर आ रही है, जोकि बीजेपी जैसी पार्टी के लिए खतरे की घंटी भी साबित हो सकती है।


