P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारटाइटन स्मार्ट ने लॉन्च की 'सेलेस्टर 2.0' स्मार्टवॉच; बैडमिंटन स्टार चिराग और...

टाइटन स्मार्ट ने लॉन्च की ‘सेलेस्टर 2.0’ स्मार्टवॉच; बैडमिंटन स्टार चिराग और सात्विक बने ब्रांड एंबेसडर

बेंगलुरु : स्मार्टवॉच तकनीक में नवाचार को आगे बढ़ाते हुए टाइटन स्मार्ट ने अपनी नई हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टवॉच ‘सेलेस्टर 2.0’ (Celeste 2.0) को बाजार में उतार दिया है। सक्रिय जीवनशैली और एथलीट्स को ध्यान में रखकर बनाई गई इस घड़ी के लिए टाइटन ने बैडमिंटन की विश्व प्रसिद्ध भारतीय जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह साझेदारी ब्रांड के सटीकता (Precision) और उच्च प्रदर्शन (Performance) के मूल्यों को दर्शाती है।

नेविगेशन और ट्रेनिंग का आधुनिक मेल सेलेस्टर 2.0 विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो अपनी फिटनेस यात्रा को गंभीरता से लेते हैं। इसमें ड्यूल बैंड जीपीएस (L1 और L5) तकनीक दी गई है, जो सटीक लोकेशन ट्रैकिंग सुनिश्चित करती है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए इसमें ऑफलाइन मैप्स, डाउनलोडेबल कोर्सेज और ABC (अल्टीमीटर, बैरोमीटर, कंपास) सेंसर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच यूज़र को न केवल मोशन को मापने, बल्कि उनके ट्रेनिंग मोमेंटम को समझने में भी मदद करती है।

स्मार्ट फीचर्स और रिकवरी इंटेलिजेंस

  • परफॉर्मेंस मेट्रिक्स: इसमें हार्ट-रेट ज़ोन ट्रेनिंग, रेडीनेस स्कोर और VO2 मैक्स जैसे उन्नत फीचर्स हैं, जो सहनशक्ति विकसित करने में मदद करते हैं।
  • स्विमिंग और ट्रायएथलॉन: 5 ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ यह घड़ी स्विमिंग हार्ट रेट और स्ट्रोक डिटेक्शन की सुविधा देती है। एथलीट्स के लिए इसमें विशेष ट्रायएथलॉन मोड भी दिया गया है।
  • एआई असिस्टेंस: ‘टाइटन क्यू’ (Titan Q) एआई पावर्ड यह वॉच मीटिंग्स शेड्यूल करने और रिमाइंडर्स देने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी पैटर्न को समझने में मदद करती है।
  • डिजाइन: प्रीमियम एलुमिनियम बॉडी, ड्यूल कलर्ड क्राउन और हाइब्रिड नायलॉन स्ट्रैप के साथ यह मजबूती और स्टाइल का बेजोड़ संगम है।

कीमत और उपलब्धता टाइटन स्मार्ट सेलेस्टर 2.0 की कीमत ₹11,499 रखी गई है। ग्राहक इसे टाइटन वर्ल्ड, हिलिओस, फास्ट्रैक स्टोर्स के साथ-साथ प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑथोराइज्ड रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट