Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशCM Ladli behna: इंतजार हुआ खत्म, 14 को आएगी लाडली बहनों की...

CM Ladli behna: इंतजार हुआ खत्म, 14 को आएगी लाडली बहनों की 33वीं किस्त

CM Ladli behna: वेलेंटाइन डे पर आएगी लाडली बहनों की 33वीं किस्त

भोपाल/ खबर डिजिटल/ लाडली बहना योजना CM ladli behna yojana के अंतर्गत फरवरी माह में मध्यप्रदेश की बहनों को हर महीने मिलने वाली राशि 1500 रुपये उनके खाते में 14 फरवरी वेलेंटाइन डे (ladli behna yojana 33 installment date) पर आएगी। लाडली बहनों की 33वीं किस्त सीधी बैंक में ट्रांसफर करने की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। ये किस्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।

इंतजार हुआ खत्म, 14 को आएगी किस्त

वेलेंटाइन डे 14 फरवरी के दिन लाडली बहनों के खाते में 1500 रुपये सीधे पहुंचेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें भूमिपूजन भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के खंडवा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं के लिए फायदेमंद : प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग – Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देंगे कई सौगात

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि, 14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना का दौरा प्रस्तावित है। यह से लाडली बहना योजना की राशि का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन पंधाना विधानसभा में निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

MP कैबिनेट बैठक संपन्न, DA-JGUA के लिए 7133 करोड़ और इन कर्मचारियों के आयु सीमा में 5 वर्ष की मिली छूट – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट