खबर डिजिटल : प्रधानमंत्री ने पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्ष 2019 में 14 फरवरी के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के अनेक जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के प्रति शहीदों की निष्ठा, संकल्प और सेवा सदैव देशवासियों की सामूहिक चेतना में अंकित रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय उनके अटूट साहस और बलिदान से प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके त्याग और समर्पण को कभी नहीं भूल सकता।
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। जो दर्द आज भी हर भारतीय के दिल मैं हैं
