P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold Silver rate today 16 February: एक बार फिर सोना-चांदी के दामों...

Gold Silver rate today 16 February: एक बार फिर सोना-चांदी के दामों में कमी… भरभरा कर गिरे दाम

खरीददारों के लिए आई खुशखबरी

Gold Silver Price Today: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोमवार, 16 फरवरी, 2026 को बाजार खुलने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव में 0.64 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1 लाख 54 हजार 905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि एमसीएक्स पर चांदी के वायदा भाव में शुरुआती कारोबार में 2.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, और यह 2 लाख 37 हजार 650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹157890 ₹144740 ₹118450
मुंबई ₹157740 ₹144590 ₹118300
कोलकाता ₹157740 ₹144590 ₹118300
चेन्नई ₹158830 ₹144590 ₹124490
पटना ₹157790 ₹144590 ₹118350
लखनऊ ₹157890 ₹144590 ₹118450

पिछले दिनों कैसा रहा सोना-चांदी का दाम
शुक्रवार को बाजार बंद होने के दौरान राजधानी के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। सोना करीब 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 2 हजार 400 रुपये यानी लगभग 1.5% घटकर 1 लाख 58 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पहले वाले कारोबारी दिन इसका भाव 1 लाख 60 हजार 900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट