Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीग्राम उबरा में महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य...

ग्राम उबरा में महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य शिव बारात और गूंजी रामायण कथा

सौरभ श्रीवास्तव//बरही (कटनी)। मध्य प्रदेश के कटनी जिला अंतर्गत विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरही के समीप स्थित ग्राम पंचायत उबरा में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।ग्राम उबरा स्थित हनुमान मंदिर के समीप श्रीवास्तव परिवार द्वारा निर्मित बाबा महाकाल जी के मंदिर में प्रातःकाल विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर कन्या भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से सहभागिता निभाई।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती जी की भव्य बारात निकाली गई। शिव बारात में ग्राम उबरा के बड़ी संख्या में ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा गांव शिवमय हो गया।रात्रि में आयोजित रामायण कथा कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा वाचन के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।महाशिवरात्रि का यह धार्मिक आयोजन ग्राम उबरा में अत्यंत सुंदर और भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता पर ग्रामवासियों ने श्रीवास्तव परिवार को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट