P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीअभिनव पहल के तहत मंगलवार को निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित

अभिनव पहल के तहत मंगलवार को निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल कटनी— नगर निगम कार्यालय से संबंधित नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से महापौर प्रीति संजीव सूरी की अभिनव पहल के तहत मंगलवार, 17 फरवरी को महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जनसुनवाई नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी।नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर के समक्ष प्रस्तुत हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार को निगम कार्यालय में नियमित रूप से यह जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।जनसुनवाई के दौरान नागरिक स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़कों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण सहित नगर निगम से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं। महापौर द्वारा इन आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं तथा शिकायतों के निराकरण की सतत समीक्षा भी की जा रही है।महापौर प्रीति संजीव सूरी ने बताया कि यह पहल सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में एक मजबूत कदम है। इससे प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ेगा तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने नागरिकों से इस जनसुनवाई कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है, ताकि उन्हें बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट