P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस नेता ने इसलिए दिया इस्तीफा, मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेज कर...

कांग्रेस नेता ने इसलिए दिया इस्तीफा, मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेज कर जताया आभार

Congress MLA हेमंत कटारे के उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा

Madhya Pradesh कांग्रेस पार्टी में हेमंत कटारे की इस्तीफा के बाद मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है हर कोई अब यही जानना चाह रहा है कि आखिर उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया? दरअसल, मध्य प्रदेश के भिंड जिले की अटेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने MP CONGRESS में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। क्योंकि वह अपने परिवार और क्षेत्र की जनता को समय नहीं दे पा रहे थे।

Congress MLA हेमंत कटारे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र लिखकर संगठन में इस अहम जिम्मेदारी को लेकर उनका आभार जताया। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि संगठन जिसे चाहे उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दे सकता है। वे उसका पूरा सहयोग करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने इस योग्य समझा इसलिए वह हमेशा आभारी रहेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हेमंत कटारे की मैरिज एनिवर्सरी थी, वे विधानसभा की कार्रवाई में मौजूद थे और जब बाहर आए विधानसभा से तो हेमंत कटारे का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। खबर डिजिटल ने जब फोन पर संपर्क किया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

मध्य प्रदेश की कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार की शाम 7 बजे हेमंत कटारे के उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने की पुष्टि की। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन यह इस्तीफा कांग्रेस पार्टी से नहीं है.

कांग्रेस पार्टी से नहीं पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक हेमंत कटारे के करीबी से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत कटारे ने पारिवारिक दायित्व एवं समय की कमी के चलते या इस्तीफा दिया है उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया है कि वर्तमान समय में वह अपने विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं जिस कारण उन्होंने उप नेता प्रतिपक्ष के पद से त्यागपत्र दिया है. यह इस्तीफा केवल पद से संबंधित है ना की पार्टी की सदस्यता से. अब हेमंत कटारे का इस्तीफा मंजूर होगा या नहीं इसका अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निर्भर करता है.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट