P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में राजश्री के दामों में उछाल, थोक और फुटकर व्यापारियों के...

कटनी में राजश्री के दामों में उछाल, थोक और फुटकर व्यापारियों के बीच बढ़ी खींचतान

सौरभ श्रीवास्तव /खबर डिजिटल कटनी— शहर में इन दिनों राजश्री उत्पाद के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाजार सूत्रों के अनुसार, पुराने दामों पर खरीदा गया स्टॉक अब ऊंचे और मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे थोक स्तर पर भारी मुनाफे की चर्चा है।फुटकर व्यापारियों का कहना है कि उन्हें अपनी दुकानों के लिए माल ऊंचे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। कई छोटे दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “एक पैकेट तक के लिए भी हमें तय दाम से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है, जिससे मुनाफा कम और दबाव ज्यादा है।”बाजार में यह भी चर्चा है कि कटनी के एक बड़े व्यापारी का जिले सहित आसपास के जिलों में मजबूत नेटवर्क है, जिसके जरिए माल की सप्लाई नियंत्रित की जा रही है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।कुछ व्यापारिक सूत्रों का यह भी आरोप है कि माल की आपूर्ति में कच्चे और पक्के बिल दोनों तरह की लेन-देन की जा रही है। यदि ऐसा है तो यह कर नियमों का उल्लंघन हो सकता है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर कोई पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।कर विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बिलिंग में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित विभाग जांच कर सकता है। वहीं उपभोक्ताओं और फुटकर व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार की स्थिति पर निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।इस पूरे मामले में संबंधित व्यापारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट