P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में चोरी: दूध तलाई क्षेत्र में कई दुकानों के ताले टूटे,...

उज्जैन में चोरी: दूध तलाई क्षेत्र में कई दुकानों के ताले टूटे, 8 दिन में दूसरी बड़ी वारदात

Ujjain Theft News 2026

उज्जैन। Ujjain Theft News 2026 – शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात दूध तलाई क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट और अनाज कारोबार से जुड़ी कई दुकानों को निशाना बनाया। घटना देवास गेट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अशोक रोडवेज, जयपुर गोल्डन और खंडेलवाल नाम से संचालित अनाज की दुकान के ताले चटकाकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने गल्ले में रखी नगदी और चिल्लर तक समेट ली। वहीं अशोक रोडवेज से कॉपर वायर का एक बंडल भी चोरी कर लिया गया।

पहाड़ काटकर गांव तक पहुंचाया पानी, महिला सरपंच की पहल बनी मिसाल – Khabar Digital

व्यापारियों का कहना है कि आठ दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी चोरी की वारदात है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। दूध तलाई रेलवे स्टेशन और थाना क्षेत्र के नजदीक होने के बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर रही हैं।

इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मेडिकल शॉप और सतीगेट स्थित एक नमकीन व्यापारी की दुकान में भी चोरी की घटना सामने आ चुकी है।

लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी आयुष खंडेलवाल ने बताया कि रात में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मुरैना: तहसील में RI राकेश जैन 1500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट