राजगढ़। जिले के इकलेरा गांव से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को कथित पत्रकार के साथ मारपीट करते और अशब्दों का प्रयोग करते हुए देखा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति गांव के सरपंच श्रवण पाटीदार हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भी बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कथित पत्रकार पंचायत में हुए विकास कार्यों का कवरेज करने गांव पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी और मारपीट की घटना सामने आई।
पहाड़ काटकर गांव तक पहुंचाया पानी, महिला सरपंच की पहल बनी मिसाल – Khabar Digital
वायरल वीडियो तलेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो पुराना है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना के बाद पत्रकार संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है। संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।


