Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई: लालपुर और नरसिंह घाट...

उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई: लालपुर और नरसिंह घाट के आश्रम हटाए गए

उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम उज्जैन और जिला प्रशासन ने गुरुवार सुबह अवैध निर्माण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। सुबह 7 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में लालपुर स्थित श्री स्वामी संदीपेंद्र आश्रम तथा नरसिंह घाट क्षेत्र में निर्माणाधीन आश्रमों को हटाया गया।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नरसिंह घाट स्थित श्री क्षत्रिय कलोता समाज पारमार्थिक न्यास एवं अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज आश्रम के निर्माणाधीन ढांचों को भी हटाने की कार्यवाही की गई।

पहाड़ काटकर गांव तक पहुंचाया पानी, महिला सरपंच की पहल बनी मिसाल – Khabar Digital

कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त संतोष टैगोर, एसडीएम एल.एन. गर्ग, तहसीलदार शेफाली जैन, सहायक आयुक्त प्रवीण मुकाती, प्रदीप सेन, उपयंत्री दीपक शर्मा, राजेंद्र रावत सहित रिमूवल गैंग प्रभारी मोनू थनवार और निगम अमला मौजूद रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध एवं निर्माणाधीन ढांचे को नियमानुसार हटाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:MP Cabinet Decision: किसानों को मिला सौगात, 10 हजार करोड़ की 5 योजना स्वीकृति – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट