सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब मात्र 43 दिन शेष हैं। ऐसे में नगर पालिक निगम कटनी ने राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए निगम प्रशासन ने बकाया करों और किराए की वसूली के प्रयास तेज कर दिए हैं।इसी क्रम में निगम स्वामित्व की दुकानों का किराया लंबे समय से जमा न करने वाले बिलैया तलैया क्षेत्र के 15 आवंटियों को सूचना पत्र जारी किए गए हैं।राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा प्रेषित नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तीन दिवस के भीतर बकाया किराया राशि निगम कोष में जमा की जाए।निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में भुगतान न होने की स्थिति में संबंधित दुकानों की लीज निरस्तीकरण की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।निगम अधिकारियों ने सभी आवंटियों से अपील की है कि वे समय सीमा का पालन करते हुए शीघ्र बकाया राशि जमा करें, ताकि कठोर प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित हो सके।
नगर निगम की सख्ती: बकाया किराया न चुकाने पर 15 आवंटियों को नोटिस
सम्बंधित ख़बरें
