Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी में राजश्री पान मसाला की विक्री मे धड़ड़ले से कालाबाज़ारी...

कटनी में राजश्री पान मसाला की विक्री मे धड़ड़ले से कालाबाज़ारी का खेल!

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी — शहर में इन दिनों Rajshree पान मसाला को लेकर कालाबाज़ारी का मामला गरमाता जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बाजार में नया स्टॉक आने के बावजूद राजश्री पान मसाला को उसकी प्रिंट एमआरपी से अधिक दाम पर बेचा जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, मार्केट में राजश्री का नया माल पहुंच चुका है, लेकिन इसके बावजूद कई बड़े व्यापारियों द्वारा स्टॉक को दबाकर रखने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कृत्रिम शॉर्टेज पैदा कर उत्पाद को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है।

ग्राहकों का कहना है कि दुकानदार खुलेआम एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूल रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, यदि जल्द ही जिला प्रशासन और खाद्य विभाग द्वारा जांच नहीं की गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि बाजार में छापामार कार्रवाई कर कालाबाज़ारी करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और उपभोक्ताओं को कब तक राहत मिल पाती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट