Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के दामों ने एक बार फिर से चौंकाने का काम किया है, होली के पहले शुक्रवार, 27 फरवरी को सोने की कीमत में फिर उछाल आया है। चांदी भी MCX पर करीब 2 प्रतिशत महंगी हो गई है। जबकि गुरुवार 26 फरवरी को इसके दामों में गिरावट देखने को मिली थी। एमसीएक्स पर सोना 0.12% की तेजी के साथ 1 लाख 59 हजार 904 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वही, चांदी 2.17% की तेजी के साथ 2 लाख 73 हजार 756 रुपये किलो के स्तर पर है।
सर्राफा बाजार में फिर लौटी रौनक
भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ सत्रों से जारी उतार-चढ़ाव के बाद अब रौनक लौटती दिख रही है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो बाजार की ताजा चाल को समझना बेहद जरूरी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना-चांदी की कीमतों पर जोरदार रिकवरी देखी गई। विशेष रूप से चांदी ने एक बार फिर अपनी चमक से निवेशकों को हैरान कर दिया है, जहां कीमतों में 6 हजार रुपये के करीब की भारी बढ़त दर्ज की गई।
ग्लोबल मार्केट से मिली मजबूती
भारतीय बाजार ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। अमेरिका में अप्रैल डिलीवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर्स 5 हजार 186.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। ग्लोबल मार्केट में डॉलर की स्थिति और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सोने को एक सेफ हेवन के रूप में देखा जा रहा है।


