सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी –होली के पावन पर्व से पहले शहर में छोटे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार द्वारा इस वर्ष बीच बाजार में अस्थायी दुकाने नहीं लगाने के निर्देश दिए जाने के बाद रंग-गुलाल बेचने वाले छोटे व्यापारियों में नाराजगी और असमंजस की स्थिति बन गई है।हर वर्ष की तरह इस बार भी होली पर छोटे दुकानदार बीच बाजार में अस्थायी रूप से रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकाने लगाने की तैयारी कर रहे थे।
लेकिन नगर निगम के निर्देश के बाद उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा प्रतिनिधिमंडलइस निर्णय के विरोध में छोटे दुकानदार एकत्रित होकर इंद्रा मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक कटनी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया।ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि वे हर वर्ष होली के अवसर पर बाजार में अस्थायी दुकाने लगाकर रंग-गुलाल बेचते हैं, जिससे उनके परिवार का गुजारा चलता है।
यदि उन्हें बाजार में दुकाने लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी तो उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा।पुलिस अधीक्षक का आश्वासनपुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को सुझाव दिया कि वे स्वयं भी नगर निगम आयुक्त से चर्चा करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दुकाने लगाने की अनुमति दी जाती है, तो सभी दुकानदारों को विशेष ध्यान रखना होगा कि दुकाने व्यवस्थित रूप से लगें, ताकि यातायात बाधित न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।समाधान की उम्मीदपुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद व्यापारियों को समाधान की उम्मीद जगी है। अब सभी की नजर नगर निगम प्रशासन के आगामी निर्णय पर टिकी हुई है।होली जैसे प्रमुख त्योहार पर छोटे व्यापारियों की रोज़ी-रोटी का प्रश्न प्रशासन के सामने एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है।


