P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपहले Instagram पर की दोस्ती, फिर किया गंदा काम… ऐसे हुआ खुलासा

पहले Instagram पर की दोस्ती, फिर किया गंदा काम… ऐसे हुआ खुलासा

सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी: इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना एक बार फिर खतरनाक साबित हुआ है। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ इंस्टाग्राम पर बने दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

आधी रात घर लौटी पीड़िता, तब खुला राज

जानकारी के अनुसार, घटना 27 फरवरी की रात की है। नाबालिग किशोरी बिना बताए घर से गायब हो गई थी, जिससे परिजन परेशान थे। देर रात जब वह घर वापस लौटी, तो वह बदहवास हालत में थी। परिजनों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। अगले ही दिन परिजनों के साथ पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

मामले का खुलासा करते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की इंस्टाग्राम के जरिए बिछिया थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोर से दोस्ती हुई थी। 27 फरवरी की रात किशोरी उससे मिलने गई थी, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

Follow the KHABAR DIGITAL MP channel on WhatsApp

KHABAR DIGITAL | खबर डिजिटल™

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

सोना चांदी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट