P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबड़ी खबर: BSNL के प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले सबसे सस्ते…...

बड़ी खबर: BSNL के प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले सबसे सस्ते… नेटवर्क कर रहा निराश, पढ़े पूरी खबर

breaking news hindi mp ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा एक्शन

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ BSNL के उपभोक्ता मुख्य रूप से खराब नेटवर्क कवरेज, धीमी इंटरनेट गति, और 4G/5G सेवाओं के धीमे रोलआउट के कारण परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में अक्सर नेटवर्क गायब रहता है और बिजली कटने पर टावर बंद हो जाते हैं। इसके अलावा, तकनीकी खराबियां, ग्राहकों के प्रति उदासीन रवैया और पुरानी तकनीक भी असंतोष के बड़े कारण हैं। जबकि अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले BSNL के प्लान बहुत ही सस्ते और किफायती है, जिसमें 2GB डेटा की कीमत मात्र 16 रुपये है।

कस्टमर केयर नहीं करता गौर
सरकारी कंपनियां आज भी प्रतिस्पर्धा के दौर में अपने को बेहतर नहीं कर पा रही है, इसी का नतीजा है कि निजीकरण का दौर बढ़ता जा रहा है, आम व्यक्ति की जेब ढीली करने पर प्रायवेट कंपनियां पूरी तरह से आमादा है, जहां एक तरफ निजी कंपनियों का 1GB डेटा करीब 20 रुपये होता है, वहीं BSNL का 1GB डेटा काफी कम कीमत में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है, हालांकि कस्टमर केयर सुविधा इतनी घटिया है कि कई बार कॉल करने के बाद भी होई सुनवाई नहीं होती है।

वरिष्ठ अधिकारियों की बल्ले-बल्ले
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी के प्रस्तावित सरकारी दौरे में पद और सार्वजनिक संसाधनों के बेजा इस्तेमाल का मामला उजागर हुआ है, अधिकारी की यात्रा के लिए जिस तरह से पचास अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने की खबर आई, वह चौंकाने वाली है। इसमें उनको तौलिया-कंघी और तेल से लेकर अंत:वस्त्र तक जुटाने की हिदायत दी गई थी। जिसके बाद फिर एक कहावत कारगर होती नजर आई कि दफ्तर में लगी आग और साहब चले पिकनिक मनाने, क्योंकि इन्हीं पर अपनी संस्था को बेहतर से बेहतर बनाने का जिम्मा होता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिए कार्रवाई के निर्देश
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल के निदेशक विवेक बंजल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह कदम उनके उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दौरे के दौरान दिए गए प्रोटोकॉल को लेकर उठे विवाद के बीच उठाया गया है। निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। प्राप्त जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बीएसएनएल लोकप्रिय प्रीपेड प्लान (2026):
₹199 (नया): प्रतिदिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग।
₹485: 2GB डेटा/दिन, 72 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉल।
₹599: 3GB डेटा/दिन, 70 दिन की वैधता।
₹997: 2GB डेटा/दिन, 150 दिन की वैधता।
₹1499: 336 दिनों की वैधता के साथ कुल 24GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल।
₹1999: 365 दिनों की वैधताप्रतिदिन 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल।

बीएसएनएल डेटा वाउचर और छोटे प्लान:
₹118: 20 दिन की वैधता अनलिमिटेड कॉल और 10GB कुल डेटा।
₹153: 26 दिन की वैधता अनलिमिटेड कॉल और 26GB कुल डेटा (1GB/दिन)।
₹147: 30 दिन की वैधता अनलिमिटेड कॉल और 10GB डेटा।

बीएसएनएल पोस्टपेड प्लान:
₹199: 25GB डेटा अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन (30 दिन)।
₹399: 70GB डेटा अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन (30 दिन)।
(नोट – वाउचर प्लान में फेरबदल संभव है)

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट