P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में बेखौफ बदमाशों का आतंक, यात्री से मारपीट कर लूटे 5...

कटनी में बेखौफ बदमाशों का आतंक, यात्री से मारपीट कर लूटे 5 हजार

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— ब्रेकिंग न्यूज़कटनी रेलवे जंक्शन के मेन गेट के बाहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स मार्केट के पास दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है।सूत्रों के अनुसार, तीन अज्ञात युवकों ने एक यात्री से 5 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की और पैसे छीनकर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दिन के उजाले में इस तरह की वारदात से यात्रियों में दहशत का माहौल है।पीड़ित के साथी प्रकाश कुमार यादव, निवासी – माड़वास, निगरी, राजनिया, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। उनके साथ मौजूद प्रकाश कुमार यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों युवक अचानक आए और जबरन पैसे छीनकर फरार हो गए।अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट