P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeभारतबिहार से नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा जाएंगी राज्यसभा… BJP ने...

बिहार से नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा जाएंगी राज्यसभा… BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट

बंगाल से राहुल सिन्हा को मिला मौका

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।लिस्ट में बीजेपी ने बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल नौ उम्मीदवारों का नाम शामिल है। इसमें पार्टी की गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा गया है, सभी वर्गों को मौका देने का दावा किया गया है। अलग-अलग राज्यों से कुल 37 सीटें खाली हो रही हैं।

बिहार से नितिन नवीन जाएंगे राज्यसभा
बिहार से बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल नितिन नवीन पार्टी के वर्तमान में बीजेपी अध्यक्ष हैं और बिहार से विधायक भी है। वे पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार से जीतकर आ रहे हैं। दूसरी तरफ शिवेश कुमार भी पार्टी के युवा और सक्रिय चेहरों में शुमार हैं। बिहार में कुल पांच सीटें खाली हो रही हैं।

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। लक्ष्मी वर्मा पार्टी की महिला मोर्चा में सक्रिय रही हैं और अब इसके बाद कांग्रेस पर दबाव बनेगा कि वो भी महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारे।छत्तीसगढ़ में दो सीटें खाली हो रही हैं और बीजेपी की सरकार होने से यहां से जीत की उम्मीद मजबूत है।हरियाणा से संजय भाटिया को टिकट मिला है। संजय भाटिया प्रशासनिक पृष्ठभूमि से आते हैं और सरकारी मशीनरी से पार्टी में आने वाले नेताओं के रुप में यह नाम आगे आया है। हरियाणा में भी दो सीटें हैं।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल से प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को टिकट दिया गया है। राहुल सिन्हा पश्चिम बंगाल से बीजेपी के प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं, हालांकि माना जा रहा था कि वो विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब उन्हें राज्यसभा भेजकर कयासों पर विराम लगा दिया गया है। ओडिशा से मनमोहन समल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है। मनमोहन समल वरिष्ठ नेता हैं और सुजीत कुमार भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। राज्य में बीजेपी की सरकार होने से यहां स्थिति अनुकूल है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट