P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनागरिकों को सुचारू सफाई व्यवस्था मुहैया कराने निगम प्रशासन मुस्तैदबुधवार को भी...

नागरिकों को सुचारू सफाई व्यवस्था मुहैया कराने निगम प्रशासन मुस्तैदबुधवार को भी अभियान चलाकर होलिका दहन स्थलों सहित मुख्य एवं अन्य मार्गों की हुई विशेष सफाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— होली पर्व के दौरान शहर में स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम कटनी द्वारा बुधवार प्रातः भी नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पर्व के मद्देनज़र निगम प्रशासन के निर्देश पर स्वच्छता मित्रों की टीम प्रातः से ही विभिन्न वार्डों, मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं शेष होलिका दहन स्थलों पर तैनात रही।अभियान के अंतर्गत ठंडी हो चुकी होलिका दहन के अवशेषों की सफाई, कचरा संग्रहण एवं परिवहन की विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही नालियों की सफाई एवं आवश्यक स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।निगम प्रशासन द्वारा दो शिफ्टों में सफाई कार्य संचालित कर यह सुनिश्चित किया गया कि पर्व के उत्साह के बीच शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो। स्वच्छता मित्रों ने पर्व की परवाह छोड़ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समर्पण एवं तत्परता का परिचय दिया।निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं तथा स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें, ताकि सभी के सहयोग से कटनी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट