P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री शिवराज की शुरु होगी 'मामा कोचिंग'… गरीब बच्चों को मिलेगा...

केंद्रीय मंत्री शिवराज की शुरु होगी ‘मामा कोचिंग’… गरीब बच्चों को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रशिक्षण

जन्मदिन पर लेंगे 5 कड़े संकल्प

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का 66वां जन्मदिन 5 मार्च को है। इस मौके पर वे अपनी लोकसभा के विदिशा, रायसेन और सीहोर जिले के भैरूंदा में ‘मामा कोचिंग’ शुरू करेंगे। इसमें आर्थिक रुप से कमजोर छात्र-छात्राओं को फ्री में कोचिंग दी जाएगी। जिसमें मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं भी शामिल है। साथ ही इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री 5 संकल्प भी लेंगे, ये पर्यावरण, सेवा, सहायता, शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े हैं। दरअसल दिनों दिन महंगी होती प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के चलते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामा कोचिंग शुरु करने का फैसला किया है। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई की भी सुविधा रहेगी, ताकि जो भी छात्र-छात्राएं सेंटर तक नहीं आ पा रहे हैं, वो घर रहकर इसका लाभ ले सकें। जिसकी पहली बैच विदिशा, रायसेन और भैरूंदा में 100-100 स्टूडेंट्स की जल्द शुरु होगी। इसके लिए 5 मार्च से फार्म भरने की शुरुआत होगी।

पर्यावरण सुधारने का संकल्प फिर दोहराया
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सालों से रोजाना एक पौधा जरुर लगाते हैं, चाहे वो जहां भी रहे, ऐसे में अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने आह्वान किया है कि स्वागत में माला, गुलदस्ते-गिफ्ट की जगह पौधे का वितरण करें। उन्होंने अपने दोनों मंत्रालयों केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय में यह परंपरा शुरू की है कि विभागीय कार्यक्रमों में गुलदस्ते, शॉल और मोमेंटो की बजाय पौधे भेंट करके स्वागत किया जाए। साथ ही उन्होंने अन्य विभागों और बीजेपी के कार्यक्रमों में भी नई परंपरा की शुरुआत करने की अपील की। इसी तरह
पौधे लगाने वाले लोग क्यूआर कोड के जरिए अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड करके शिव वृक्ष मित्र बन सकेंगे।

संसदीय क्षेत्र को मिलेगी एक और सौगात
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी विदिशा संसदीय सीट की आठों विधानसभाओं में मोबाइल हॉस्पिटल (चलित अस्पताल) भी शुरु करने वाले हैं। इसमें 24 घंटे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की जाएगी, जो बीमार व्यक्ति को तुरंत उपचार उपलब्ध कराएंगे। मोबाइल हॉस्पिटल की सुविधा की व्यवस्था सांसद निधि से की जाएगी, जबकि इसको चलाने के लिए जनसहयोग लिया जाएगा।

दिव्यांगों को सहारा, टॉपर्स का सम्मान
शिवराज अपने संसदीय क्षेत्र के दिव्यांगों को खोजकर उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देंगे। इसकी शुरुआत वे विदिशा से कर चुके हैं। इसके अलावा विदिशा संसदीय सीट की आठों विधानसभा में 10वीं और 12वीं में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड आने वाले टॉप थ्री स्टूडेंट्स को सम्मानित करेंगे। इस प्रकल्प को उन्होंने प्रेम सुंदर प्रतिभा सम्मान नाम दिया है। आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान भी सालों से भोपाल के लिंक रोड स्थित अपने सरकारी आवास B 8/74 पर ‘संभावना’ कोचिंग की शुरुआत की थी। इस कोचिंग में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग फ्री कराई जाती है। अब तक 8 बैच में करीब 900 बच्चे कोचिंग कर चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट