होली के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की उठी मांग
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी–राजपूत करणी सेना, जिला कटनी द्वारा रंगनाथ थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध, अवैध गतिविधियों तथा प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाना अत्यंत आवश्यक है।संगठन का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार कुछ मामलों में स्थानीय पुलिस पर अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की कि आगामी होली सहित अन्य सांस्कृतिक अवसरों के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। साथ ही देर रात तक होने वाली अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने और नशे की हालत में युवाओं द्वारा की जा रही चोरी व असामाजिक गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।इसके अतिरिक्त संगठन ने अवैध वसूली, देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण करने, पुलिस व प्रशासनिक तंत्र की जवाबदेही तय करने तथा थाने आने वाले आम नागरिकों के साथ भयमुक्त और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की भी मांग रखी है।राजपूत करणी सेना ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इन मुद्दों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून का राज स्थापित किया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर जनहित में व्यापक आंदोलन भी किया जाएगा।इस दौरान करणी सेना जिलाध्यक्ष सूर्यपाल सिंह सोनू सोलंकी, संभाग मीडिया प्रभारी सुरजीत सिंह सोलंकी, जिला संयोजक दिग्विजय सिंह, जिला महामंत्री मनीष सिंह, मुड़वारा मंडल अध्यक्ष शाश्वत सिंह, उपाध्यक्ष मंगल सिंह, संजय गुप्ता, अंकित शर्मा, अनुज दुबे, ओम प्रताप सिंह, आर्यन गुप्ता, आदित्य रावत, रोहित सतनामी, सिद्धांत जैन, दीपक जैन, ओम सिंह, वैदिक सिंह ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, दीपक कुमार, विक्रम, ऋषि सिंह राजपूत, वैदिक सिंह एवं आनंद गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रह


