P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeभारतकांग्रेस ने किया राज्यसभा के 6 प्रत्याशियों का ऐलान… तेलंगाना से अभिषेक...

कांग्रेस ने किया राज्यसभा के 6 प्रत्याशियों का ऐलान… तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया उम्मीद्वार

वेम नरेंद्र रेड्डी को भी दिया टिकट

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ 10 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इनमें सबसे प्रमुख नाम राज्यसभा सांसद और वकील अभिषेक मनु सिंघवी का है, इसी तरह तेलंगाना के सीएम के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी समेत कई अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। बता दें कि राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होने जा रहा है।

6 उम्मीद्वारों का किया ऐलान
होली के अगले दिन कांग्रेस ने राज्यसभा चुनावों के लिए छह उम्मीदवारों की घोषणा की, जो कि 16 मार्च को 10 राज्यों में होने वाले हैं। कांग्रेस की लिस्ट में वरिष्ठ राज्यसभा सांसद और वकील अभिषेक मनु सिंघवी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी, फूलो देवी नेताम, करमवीर सिंह बौध, अनुराग शर्मा और एम क्रिस्टोफर तिलक शामिल हैं। सिंघवी को नरेंद्र रेड्डी के साथ तेलंगाना से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में फिर से नामित किया गया है। वहीं बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी के जवाब में महिला कार्ड खेलते हुए फूलो देवी नेताम के साथ करमवीर बौध और क्रिस्टोफर तिलक को क्रमशः छत्तीसगढ़, हरियाणा और तमिलनाडु से उम्मीदवार बनाया गया है।

37 सीटों पर 16 मार्च को होना है राज्यसभा चुनाव
देश के 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 मार्च को होना है, और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा, जिससे नए सदस्यों के चुनाव के लिए सभी सीटें खाली हो जाएंगी। चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की गई थीं। नामांकन की अंतिम तिथि आज यानी 5 मार्च है, जिसके बाद 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट