P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh Holi Liquor Sale : छत्तीसगढ़ में होली पर 128 करोड़ की...

Chhattisgarh Holi Liquor Sale : छत्तीसगढ़ में होली पर 128 करोड़ की शराब डकार गए शराबी

Chhattisgarh Holi Liquor Sale : होली के त्योहार पर छत्तीसगढ़ में शराब की खपत ने नया कीर्तिमान बना दिया है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 3 मार्च को पूरे प्रदेश में एक ही दिन में लगभग 128 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई, जो अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की बिक्री मानी जा रही है।

रोजाना बिक्री 40 करोड़

आमतौर पर राज्य में प्रतिदिन करीब 40 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है, लेकिन होली के चलते इस बार मांग में कई गुना उछाल देखने को मिला। त्योहार से पहले और होली के दिन लोगों ने बड़ी संख्या में शराब की खरीदारी की, जिससे बिक्री का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया।

राजधानी में ज्यादा बिक्री

राजधानी रायपुर में शराब की बिक्री सबसे अधिक दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को अकेले रायपुर में ही करीब 58 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। यहां बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा रही।

त्योहारों पर बढ़ती है मांग

आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि होली, दिवाली और नए साल जैसे बड़े त्योहारों के दौरान शराब की मांग में हर साल तेजी देखी जाती है। इस बार भी होली के मौके पर लोगों ने बड़े पैमाने पर खरीदारी की। हालांकि ज्यादा बिक्री का एक कारण होली के मौके पर शराब दुकानों का खुलना भी रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट