P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी की सिटी चौपाटी में सुरक्षा पर सवाल, असामाजिक तत्वों पर लगाम...

कटनी की सिटी चौपाटी में सुरक्षा पर सवाल, असामाजिक तत्वों पर लगाम के लिए CCTV जरूरी

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी – सूत्रों के मुताबिक शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिटी चौपाटी में बीते दिनों हुई चाकूबाजी की गंभीर घटना के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है।स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि सिटी चौपाटी शहर का प्रमुख घूमने-फिरने का स्थान है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग और परिवार पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।दुकानदारों और क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर चौपाटी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तो असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखना आसान हो जाएगा और भविष्य में होने वाली घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर के इस प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और आपराधिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट