P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़महिला दिवस : गांव की बेटी सुप्रिया बनीं सेना में लेफ्टिनेंट, रैंक-4...

महिला दिवस : गांव की बेटी सुप्रिया बनीं सेना में लेफ्टिनेंट, रैंक-4 हासिल

Supriya Thakur Mungeli : महिला दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुंगेली की बेटी सुप्रिया ठाकुर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिले के छोटे से गांव टेढ़ाधौरा की रहने वाली सुप्रिया का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। उन्होंने एसएससी (महिला) टेक-66 एंट्री के माध्यम से यह सफलता हासिल की है।

हांसिल की ऑल इंडिया रैंक-4

सुप्रिया को Indian Army के चयन प्रक्रिया के तहत Services Selection Board के 17 एसएसबी बोर्ड, Bengaluru से रिकमेंडेशन मिला। खास बात यह है कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स वैकेंसी में ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल कर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सुप्रिया की शिक्षा

सुप्रिया की शुरुआती पढ़ाई St. Joseph’s Convent Higher Secondary School से हुई। इसके बाद उन्होंने Chouksey Engineering College से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने एनसीसी से जुड़कर ‘C’ सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया। इसी दौरान उन्हें सेना की कार्यप्रणाली और अनुशासन को करीब से समझने का मौका मिला।

क्या कहती है सुप्रिया?

सुप्रिया का कहना है कि सेना में अधिकारी बनना उनका बचपन का सपना था। इस लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। सेना में चयन के बाद सुप्रिया को Gaya में करीब 11 महीने का सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वह भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगी।

सीएम साय ने दी बधाई

उनकी इस उपलब्धि पर Vishnu Deo Sai और Arun Sao ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट