सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी में रंगों के पावन पर्व होली और रंगपंचमी के अवसर पर नगर निगम परिवार का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द्र के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।कटनी के कटाए घाट स्थित सुरम्य पार्क में रविवार को नगर निगम परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, एडीएम नीलांबर मिश्र, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया और उपायुक्त शैलेश गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्षद और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया।इस अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव को बढ़ावा देता है। ऐसे आयोजन आपसी रिश्तों को मजबूत करने के साथ ही कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।वहीं निगमायुक्त तपस्या परिहार ने सभी को होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम परिवार शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक टीम की तरह काम कर रहा है।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।
सुरम्य पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नगर निगम का होली मिलन समारोह
सम्बंधित ख़बरें


